मेरा अहोभाग्य
फरवरी सन उन्नीस सौ छत्तीस में मुझे शांति निकेतन जाना था। वहाँ एक साहित्यिक कार्यक्रम होने वाला था। मैं बहुत ही उल्लसित था क्योंकि उस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं गुरुदेव रवींद्रनाथ जी करने वाले थे। निश्चित दिन कलकत्ता से हम बहुत सारे लोग शांति निकेतन के लिए रवाना हुए। लगभग एक दर्जन हिंदी वालों का यह दल शांति निकेतन के सुंदर अतिथि-भवन में ठहराया गया। यह अतिथि भवन अशोक वृक्षों के सघन उपवन के बीचोबीच बनाया गया था। बहुत ही सुंदर, बड़ी और अच्छी इमारत थी वह !
जैसा सोचा था वैसा ही पाया। ऊपर की मंजिल के एक कमरे में हमें ठहराया गया। कमरे के बाहर एक विस्तृत बरामदा था। बरामदे में खड़ा होकर अगर बाहर देखा जाए तो सामने ही सघन बकुल वृक्ष दिखाई देते थे। दूसरे दिन प्रातःकाल ही हमें बताया गया कि गुरुदेव का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, अतः कार्यक्रम की बैठक में वे नहीं आ पाएँगे। मैं बहुत निराश हो गया। तथापि, पता चला कि डॉक्टर ने केवल पंद्रह मिनटों का समय दिया है, गुरुदेव के दर्शन के लिए, तो हम आनंदित हुए।
मध्यम स्तर के प्रश्न
- लेखक शांति निकेतन क्यों जा रहा था और वहाँ किस प्रकार का कार्यक्रम होने वाला था?
- लेखक को सबसे अधिक उल्लास किस कारण से था?
- शांति निकेतन के अतिथि-भवन का वर्णन लेखक ने किस प्रकार किया है?
- बरामदे से बाहर देखने पर लेखक को कौन-सा दृश्य दिखाई देता था?
- गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर कार्यक्रम में क्यों नहीं आ पाए?
- डॉक्टर ने गुरुदेव के दर्शन के लिए कितना समय दिया और इससे लेखक की भावनाओं में क्या परिवर्तन हुआ?
- लेखक की निराशा और आनंद की स्थिति में क्या अंतर था?
- इस प्रसंग में वातावरण का चित्रण किस प्रकार कहानी को जीवंत बनाता है?
- लेखक ने गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा किस प्रकार व्यक्त की है?
- इस प्रसंग का शीर्षक "मेरा अहोभाग्य" क्यों उपयुक्त है?
व्याकरण प्रश्नावली
- ‘शांति निकेतन’ शब्द किस प्रकार की संज्ञा है?
- ‘सुंदर अतिथि-भवन’ में विशेषण कौन-सा है?
- ‘हम बहुत सारे लोग शांति निकेतन के लिए रवाना हुए’ वाक्य में कर्ता कौन है?
- ‘अशोक वृक्षों के सघन उपवन’ में संज्ञा और विशेषण पहचानिए।
- ‘गुरुदेव का स्वास्थ्य ठीक नहीं है’ वाक्य में क्रिया कौन-सी है?
- ‘मैं बहुत निराश हो गया’ वाक्य में भाववाचक संज्ञा कौन-सी है?
- ‘डॉक्टर ने केवल पंद्रह मिनटों का समय दिया’ वाक्य में संख्यावाचक शब्द कौन-सा है?
- ‘बरामदे में खड़ा होकर बाहर देखा जाए’ वाक्य में क्रिया विशेषण कौन-सा है?
- ‘हम आनंदित हुए’ वाक्य में क्रिया और विशेषण पहचानिए।
- ‘मेरा अहोभाग्य’ शीर्षक में प्रयुक्त शब्द किस प्रकार की संज्ञा है?
Comments
Post a Comment